Gold Rate 2022: सोने में करना चाहते हैं निवेश तो जानिए साल 2022 में सोना देगा प्रॉफिट या होगा नुकसान
नई दिल्ली, 27 दिसंबर। अगर आप सोने में निवेश करते है्ं और साल 2022 में भी सोने में निवेश कर लाभ कमाने का सोच रहे हैं तो पैसा लगाने से पहले ये जानना जरूरी है कि साल 2022 में सोना आपके लिए फायदेमंद या फिर आपको नुकसान हो सकता है। हालांकि सोने की कीमतों को लेकर सही सही कयास लगा पाना मुमकिन नहीं है, लेकिन बाजार जानकारों मानें तो साल 2022 में गोल्ड इंवेस्टमेंट पर बड़ असर पड़ सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज बढ़ोतरी को लेकर दिए जा रहे संकेतों का असर सोने पर पड़ने वाला है। सोने में निवेश इससे प्रभावत होगी।

साल 2022 में कैसी रहेगी सोने की चाल
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों के कारण साल 2022 में सोने में निवेश पर इसका असर पड़ सकता है। बाजार जानकारों की माने तो यह खबर सोने की कीमतों के लिए अनुकूल नहीं है। जानकारों की माने तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने के लाभ सीमित होंगे, क्योंकि सोना खरीदने का लागत बढ़ जाएगा। यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने पर दवाब बढ़ेगा। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो सोने में निवेश प्रभावित होगा। निवेशक ईटीएफ में अपनी हिस्सेदारी को कम करना शुरू कर देते हैं। यानी साल 2022 में सोने के लिए अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

साल 2022 में सोने की कीमत
बाजार जानकारों की माने तो साल 2022 में सोने की कीमतों का निचला स्तर 1568 डॉलर प्रति औंस और उच्चतम स्तर 1876 डॉलर प्रति औंस तक हो सकता है। अगर वर्तमान की बात करें तो सोना 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है, जबकि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1800 डॉलर पॅति औंस के करीब है। साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोने में इस साल 5 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है, जबकि साल 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गई थी।

ओमिक्रॉन के कारण मिल रहा सोने को सपोर्ट
वहीं बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक ओमीक्रोन से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। साल 2022 के शुरुआत में सोने की कीमत को इससे बल मिल सकता है। 2022 के शुरुआत में ओमिक्रॉन के कारण सोना तेजी के साथ सकता है। वहीं महंगाई बढ़ने से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में महंगाई 31 साल के हाई पर पहुंच गया है। जबकि चीन में महंगाई 40 साल के हाई पर पहुंची है। जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications