Gold Rate: सोने ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन में कीमत में तेजी, जानिए सोने-चांदी के रेट का ताजा अपडेट

Gold Rate: सोने ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन में कीमत में तेजी, जानिए सोने-चांदी के रेट का ताजा अपटेड

नई दिल्ली। जून महीने के शुरुआत के साथ ही चीजें बदलने लगी है। लॉकडाउन के कारण ज्वैलर्स शॉप बंद थे, लेकिन 1 जून ने अनलॉक 1.0 में सोने-चांदी की दुकानों को खोलने की छूट मिल गई है। सर्राफा बाजार और ज्लैवर्स की दुकानों के खुलने के बाद सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौरा जारी है। 2 जून को भी सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि बाजार बंद होते तक ये ये रफ्तार कमजोर पड़ गई। मंगलवार 2 जून 2020 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत सुबह 141 रुपए की तेजी से साथ बढ़ने लगी। सुबह बाजार खुलने के बाद सोने ने रफ्तार पकड़ी और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47184 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

 सोने के दाम में तेजी जारी

सोने के दाम में तेजी जारी


सोने की कीमत में तेजी का दौरा जारी है। जबां मंगलवार को सुबह सोने की कीमत में 141 रुपए की तेजी आई तो वहीं शाम होते-होते तक यह 32 रुपए पर अटक गई। मंगलवार 2 जून को सोने का भाव 47075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47043 रुपए से बढ़कर 47075 रुपए प्रति10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46887 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43121 रुपए प्रति ग्राम और 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27539 रुपए रही।

 चांदी की कीमत में तेजी

चांदी की कीमत में तेजी

सोने के साथ-साथ मंगलवार को चांदी की कीमत में भी तेजी आई। हालांकि कीमत में तेजी की रफ्तार बाजार बंद होने तक धीमी पर गई। मंगलवार को चांदी 340 रुपए महंगा हो गया। इसके बाद बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत में थोड़ी कमजोरी दिखी और यह 210 रुपए की तेजी पर आकर अटक गई। चांदी की कीमत मंगलवार 2 जून को 49540 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलावर को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 49540 रुपए प्रति किलो रहा।

 वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक कमजोरी के कारण सोने की कीमत की बात करें तो वहां कमजोरी का रूख दिखा। वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 0.17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली । MXC में जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.17 फीसदी गिरकर 47,001 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.25 फीसदी की गिरावट आई और यह 47,022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+