Gold Rate: 12000 से भी अधिक सस्ता हुआ सोना, होली पर गोल्ड खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

, होली पर गोल्ड खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। 29 मार्च 2021, सोमवार को होली के मौके पर सोने-चांदी के कीमत पर सोने के दाम में भारी गिरावट दरज की गई। सोना एक बार फिर से आज धड़ाम हो गया। सोने की कीमत 12000 रुपए से अधिक गिर गया है। शुक्रवार को सोने की कीमत 44081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 12000 रुपए से भी अधिक सस्ता हो गया।

 सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

शुक्रवार को सोने की कीमत दिल्ली में 44081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सोना सोना 147 रुपए सस्ता होकर 44081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोना 12000 रुपए से अधिक गिर गया तो वहीं चांदी की कीमत में 1036 रुपए की बढ़त देखने को मिली।

साल 2021 में सोने में बड़ी गिरावट

साल 2021 में सोने में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत के लिहाज से साल 2021 सोने के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। साल 2021 में सोने की कीमत 5547 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर 2020 को 24 कैरेट वाले सोन का भाव 50202 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो मार्च में अब तक गिकर 44847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है।

12000 रुपए से अधिक गिरा सोना

12000 रुपए से अधिक गिरा सोना

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 75013 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से आज के भाव की तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 12000 रुपए से अधिक गिर चुका है। वहीं चांदी 11350 रुपए सस्ती बिक रही है।

 2020 में 28 फीसदी चढ़ा था सोना

2020 में 28 फीसदी चढ़ा था सोना

पिछले साल 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था , जबकि सोने की कीमत में इस साल में अब तक 12000 रुपए से अधिक गिर चुकी है। बाजार जानकारों की माने को सोना अभी सोना 44081 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है। जो सोने के भाव में 15 फीसदी से अधिक की गिरावट है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी सोने में गिरावट और आएगी।

38800 तक पहुंच सकता है सोना

38800 तक पहुंच सकता है सोना

सोने की कीमत में 1500 डॉलर प्रति औंस तक की गिरावट की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आई है। मतलब इस हिसाब से देखा जाए तो सोना करीब 38800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उम्मीद की जा रही है कि उसके बाद फिर से सोना तेजी के साथ बढ़ेगा।

पिछले हफ्ते सोने का हाल

पिछले हफ्ते सोने का हाल

अगर पिछले हफ्ते सोने की कीमत की बात करें तो 22 मार्च 2021, सोमवार को सोना 44847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अगले दिन 23 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45003 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 मार्च, बुधवार को सोना 44886 रुपए पर गिरकर पहुंच गया तो वहीं 25 मार्च को सोना 44880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 26 मार्च को सोना 44655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+