Gold Rate: गणेश चतुर्थी पर धड़ाम हुआ सोना, 9200 रुपए सस्ता, जानें आज की कीमत
Gold Rate: गणेश चतुर्थी पर धड़ाम हुआ सोना, 9200 रुपए सस्ता, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली, 10 सितंबर । सोने की कीमत ( Gold Rate) में आज फिर से गिरावट आई। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटी है। सोने का भाव आज फिर से गिर गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोने की कीमत 9200 रुपए तक सस्ता हो गया। सोने के दाम में आई इस गिरावट के भाव सोना गिरकर 46973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। गणेश चतुर्थी के दिन सोना और चांदी दोनों में सुस्ती देखने को मिल गई है।

सोने की कीमत में आई गिरावट
बिजनेस वेबसाइट गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एमसीएक्स पर सोना 0.14 फीसदी गिरकर 47973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो आज सोने की कीमत में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गए, जहां इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना 47451 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं शुक्रवार को इसकी कीमत 46973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्यों सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत पर वैश्विक बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का असर पड़ रहा है। इसके अलावा शेयर बाजार में जारी तजी के कारण सोने में बिकवाली हावी हो रही है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है। हालांकि बाजार जानकारों की माने तो आने वाले के समय में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आएगी। इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकता है।

9200 रुपए सस्ता सोना
सोने की शुक्रवार की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम भाव से करें तो सोना अब तक 9200 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अगर आप भी अपने शहर में सोने की कीमत का भाव जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल जान सकते हैं। आपके शहर में उस दिन का सोने का भाव मैसेज के जरिए आपके फोन नंबर पर भेजा जागा।
गणेश चतुर्थी पर खास तोहफा,इस बैंक ने सस्ता किया होम लोन, ब्याज दरों में की कटौती












Click it and Unblock the Notifications