Gold Rate: वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 365 रू फिसली, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Rate: वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 365 रू फिसली, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। अनलॉक 1.0 में केंद्र सरकार ने सर्राफा बाजार और ज्वैलर्स शॉप को खोलने की इजाजत दे दी। वहीं वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत गिरावट देखने को मिली है। जहां सोने ने 1 जून 2020 को 47306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर रिकॉर्ड स्तर को छुआ तो वहीं उसके बाद से सोने की कीमत में मंदी देखने को मिल रही है। वेडिंग सीजन होने के बावजूद डिमांड में आई कमी के कारण सोना सस्ता हुआ है। वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत में 365 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

Recommended Video

    Lockdown में Gold की Price में हुई भारी गिरावट, Silve भी फिसली, जानें क्या है कीमत | वनइंडिया हिंदी
     सोने हुआ सस्ता

    सोने हुआ सस्ता

    4 जून 2020 को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सोने की कीमत 78 रुपए गिरकर जून के पहले हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 78 रुपए गिरकर 46767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 365 रुपए गिरकर 48295 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 47930 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने चांदी की कीमत में गिरावट का असर शुक्रवार को भी जारी रहा। बाजार खुलने के साथ सोने-चांदी की कीमत में मंदी देखने को मिल रही है।

     4 जून को को सोने-चांदी का भाव

    4 जून को को सोने-चांदी का भाव

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट की वेबसाइट पर सोने-चांदी की कीमत की ताजा अपटेड साझा की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देशभर के 14 सर्राफा बाजारों के सोने-चैांदी की कीमतों के आधार पर औसत कीमत अपनी वेबसाइट पर तय करती है। वेबसाइट द्वारा साझा की गई कीमतों में मुताबिक 4 जीन को 24 कैरेट सोने की कीमत 46845 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 46767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46657 रुपए से गिरकर 46580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम गिन्नी की कीमत 27404 रुपए से गिरकर 27359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई और चांदी 47930 रुपए पर पहुंच गई।

     सोने की वायदा कीमत

    सोने की वायदा कीमत

    जहां सोने के हाजिर भावों में गिरावट आई तो वहीं सोने की वायदा कीमत में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को MCX पर जून डिलीवरी के सोने की कीमत में 52 रुपए की तेजी देखने को मिली। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 46,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर अक्टूबर डिलीवरी की कीमत देखें तो वो 0.21 फीसदी बढ़कर 46,229 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर वैश्विक कीमत की बात करें तो गुरुवार 4 जून को न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,703.80 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। सोने की कीमत में गिरावट के पीछे जानकार डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमजोरी को वजह मान रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+