Gold Rate: मई महीने के आखिरी दिन चमका सोना, चांदी की कीमत में भी तेजी, खरीदारी से पहले जाने आज का भाव

Gold Rate: मई महीने के आखिरी दिन चमका सोना, चांदी की कीमत में भी तेजी, खरीदारी से पहले जाने आज का भाव

नई दिल्ली, मई 31। मई महीने का आज आखिरी दिन है। महीने के आखिरी दिन सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई है। चांदी के दाम 0.59 फीसदी बढ़ गए। अगर सिर्फ मई महीने के भाव पर नजर डाले तो सोने के दाम में 2000 रुपए की तेजी आई है। सोमवर, 31 मई को सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून वायदा कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना 200 रुपए की बढ़त के साथ 48786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में बड़ी तेजी

सोने की कीमत में बड़ी तेजी

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना बढ़कर 48786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 48786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 235 रुपए की तेजी के साथ 49385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई वायदा चांदी की कीमत मं 0.59 फीसदी की तेजी आई।

 सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 870 रुपए प्रति किलोग्राम मजबूत हुई। अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित आज सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48779 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने के दाम 44861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36731 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 71370 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर निवेश के दृष्टिकोण से देखें तो सोने में ये निवेश का अच्छा मौका है। बाजार जानकारों के मुताबिक आन वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी। आईआईएफएल के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के बीच सोना निवेशकों के लिए निवेश का अच्छा और पसंदीदा माध्यम बना हुआ है। अनुज के मुताबिक साल 2021 की दिवाली तक सोना 55000 रुपए के पार पहुंच सकता है। वहीं साल खतम होते-होते इसकी कीमत 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकती है।

सोना में बढ़ रहा है निवेश

सोना में बढ़ रहा है निवेश

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा।

15 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

15 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए गोल्ड हॉलमार्किंग की अनिवार्यता को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया। जो नियम 1 जून से लागू होने वाले थे, सरकार ने कोरोना संक्रमण को देकथे हुए उसे 15 जून तक के लिए टाल दिया है। दरअसल कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और ज्वेलरी इंडस्ट्री ने सरकार ने इस डेडलाइन को बढ़ाने की मांग की थी, ताकि वो समय पर अपनी तैयारियों को पूरा कर सके। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार गोल्ड हॉलमार्किंग की डेडलाइन को बढ़ाया जा चुका है। पहले इस जनवरी 2021 से लागू करना था, जिसे बढ़ाकर 1 जून कर दिया गया। अब एक बार फिर से इस बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।

एसबीआई के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, बदला कैश निकालने का नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+