Gold Price:13000 रु तक गिरे चांदी के दाम, सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
13000 रु तक गिरे चांदी के दाम, सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today, सोने -चांदी की कीमत में गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। सोना एक बार फिर से ऊपर बढ़ने लगा। सोने की कीमत में 27 August 2020 को सोने की कीमत में तेजी आई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 3300 रुपए से अधिक की तेजी आई और पिछले दो हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। गुरुवार को सर्राफा बाजार के खुलते ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली।

सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक
गुरुवार को सोने की कीमत( Todays Gold Rate) में तेजी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 Carat Gold की कीमत 427 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 51537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत ( Silver Rate) 64447 रुपए प्रति किलो पर खुला। चांदी की कीमत में 3373 रुपए की तेजी आई। सर्राफा बाजार खुलते ही आज सोने-चांदी की कीमत में चमक लौट आई और पिछले दो हफ्तों से कीमत में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

एक नजर आज सोने-चांदी की कीमत पर
आज सोने-चांदी की कीमत( Today's Gold-Silver Rate) पर अगर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट , जहां देशभर के 14 सर्राफा बाजार के सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट प्रकाशित किया जाता है उसके मुताबिक 27 अगस्त को 99.9 पीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 51537 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 51331 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 916 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47208 रुपए और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38653 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। बुधवार को जहां चांदी की कीमत 63074 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं गुरुवार को इसमें 3373 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी आई और चांदी बढ़कर 66447 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। आपको बता दें कि IBJA वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं है।

13000 रुपए तक गिर चुका है चांदी
आपको बता दें कि अगस्त महीने में सोना-चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि दूसरे हफ्ते से ही दोनों धातुओं के मूल्य में गिरावट दर्ज की जाने लगी। अगस्त महीने में चांदी अपने उच्चतम मूल्य से 13000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने की कीमत में 5000 रुपए तक की बढ़ोतरी आई। सोना अपने उच्चतम स्तर 56,273 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 78,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 65,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications