Gold Rate: अनलॉक होते ही सोने के चढ़े तेवर, कीमत में उछाल, जानें आज सोन-चांदी का भाव

Gold Rate: अनलॉक होते ही सोने के चढ़े तेवर, कीमत में उछाल, जानें आज सोन-चांदी का भाव

नई दिल्ली, जून 11। सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी का दौर शुरू हो चुका है। सोना एक बार फिर से महंगा होने लगा है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी आन वाले दिनों में भी बनी रह सकती है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये सही मौका है। सोन में निवेश कर आप आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

Gold Rate on 11 June: सोना हुआ महंगा

Gold Rate on 11 June: सोना हुआ महंगा

सोने की कीमत में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। कीमत में लगातार तेजी आ रही है। लॉकडाउन क अनलॉक की ओर बढ़ रहे देश में सोने की कीमत में चमक आने लगी है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने के दाम में 0.20 फीसदी की तेजी आई।

सोने के दाम

सोने के दाम

शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत में 0.20 फीसदी की तेजी आई और सोना बढ़कर 49296 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई। चांदी के दाम में 0.51 फीसदी की तेजी आई और सिल्वर के दाम 72367 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड रल रही हैं।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के दाम के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने के दाम में 498 रुपए की तेजी आई, जबकि चांदी 1129 रुपए महंगा हो गया। 11 जून को वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का दाम आज 49248 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने का दाम 23 कैरेट वाले सोने का भाव 49051 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाव तेजी के साथ 45111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 72353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अब भी करीब 7000 सस्ता

अब भी करीब 7000 सस्ता

सोने की कीमत में भले ही तेजी आ रही है, लेकिन अब भी ये रिकॉर्ड स्तर से सस्ता बिक रहा है। सोने के दाम में 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 में सोने के दाम 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया था। इस दाम में आई तेजी से नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले साल के मुकाबले सोना अपने इस उच्चतम भाव ने 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

कैसा रहेगा आगे का भाव

कैसा रहेगा आगे का भाव


सोने की कीमत को लेकर बाजार जानकार कहते है कि इसकी कीमत आने वाले दिनों में 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता क मुताबिक सोने के भाव वैश्विक स्तर पर गिर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सोना अगले साल 57000 रुपए से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+