Gold Rate: सोना मचा रहा हाहाकार, 10 दिन में यहां कीमत 200000 रु के पार पहुंची

Gold Rate: 10 दिन में यहां कीमत 200000 रु के पार पहुंची

नई दिल्ली। भयानक वित्तीय संकट से गुजर रहे श्रीलंका की बदहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां लोग खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए घर से जेवरात, सोने-चांदी बेच रहे हैं। कंगाली की मुहाने पर खड़ा श्रीलंका खुद को दिवालिया घोषित कर रहा है तो वहीं बदहाल वित्तीय स्थिति से जूझ रहे श्रीलंका के लोगों की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है। यहां महंगाई सातवें आसमान पर पहुंची चुकी है। दूध के दाम दो से पार हो चुकी हैं तो ब्रेड दो सौ से तीन रूपए में मिल रहा है।श्रीलंका की बहदाली को अगर देखना है तो सोने की कीमत से आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे 10 दिन में श्रीलंका अपनी गलत नीतियों के कारण बर्बाद हो गया।

 सोने की कीमत सातवें आसमान

सोने की कीमत सातवें आसमान

श्रीलंका में सोने की कीमत 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी है। 14 अप्रैल को श्रीलंका में 10 ग्राम सोने की कीमत 203,855 श्रीलंकाई रुपया पर पहुंच गया । वहीं भारतीय रुपए में इसकी कीमत देखें तो आज वहां 10 ग्राम सोने की कीमत 48416 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 203855 श्रीलंकाई रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 186867 LRK प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 10 दिन में सोने की कीमत

10 दिन में सोने की कीमत

श्रीलंका में सोने की कीमत पिछले 10 दिनों में 1.80 लाख LKR से 2.3 लाख श्रीलंकाई रुपए के पार हो गया है। 4 अप्रैल, सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.85 श्रीलंकाई रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 6 अप्रैल को इसकी कीमत 1.90 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले शनिवार को सोने की कीमत 2 लाख श्रीलंकाई रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो वहीं 11 अप्रैल को सोना 2.5 लाख श्रीलंकाई रुपए के करीब रहा, जबकि 13 अप्रैल को इसकी कीमत 2.7 लाख श्रीलंकाई रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 लोग बेच रहे हैं सोना

लोग बेच रहे हैं सोना

श्रीलंका में लोग अपनी जरूरतों के लिए सोना तक बेचने के लिए मजबूर हैं। पिछले हफ्ते जहां 22 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,85,000 रुपये तक पहुंच गई थी तो वहीं 24 कैरेट में 10 ग्राम गोल्ड 1,95,000 में बिक रहा था, जो अब 2.3 लाख रुपए के पार हो चुका है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ लोगों के पास बुनियादी खर्चों के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए वे सोना बेच रहे हैं। ज्वैलर्स शॉप पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं, जहां लोग सोना बेचने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं।

 भारत में सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत पर नजर डालें तो यहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 52941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी करीब 1300 रुपए उछल कर 69179 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। बुधवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53007 रुपर प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+