खस्ताहाल पाकिस्तान में 148300 रु/10 ग्राम पर पहुंचा सोना, आर्थिक तंगी के बीच लोग खरीद रहे हैं महंगा गोल्ड
खस्ताहाल पाकिस्तान में 148300 रु/10 ग्राम पर पहुंचा सोना, आर्थिक तंगी के बीच लोग क्यों खरीद रहे हैं महंगा गोल्ड
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी मूल्य में सोने की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सोने का भाव में एक ही झटके में 2000 रुपए प्रति तोले की बढ़ोतरी आई, जिसके कारण सोना यहां अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गया है। सोने के दाम में आई इस तेजी के बावजूद लोग यहां 148300 रुपए प्रति तोला सोना खरीद रहे हैं। आइए समझते हैं क्या है इसके पीछे की वजह ?

पाकिस्तान में सबसे महंगा सोना
पाकिस्तान के लोकल सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में एक ही झटके में 2000 रुपए की तेजी आई है। वहीं 10 ग्राम सोने का भाव 1714 रुपए बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में सोने की कीमत अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 148300 रुपए प्रति तोला और 127143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

लोग खरीद रहे हैं महंगा सोना
पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। पाकिस्तान में गैर जरूरी सामान खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन महंगाई के बीच भी यहां सोने की मांग में तेजी आ रही है तो वहीं सोने के दाम भी लगातार बढ़कर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। बाजार जानकारों की माने तो पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था के क्रैश होने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। सोना सबसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। सोने पर निवेशकों का पूरा भरोसा टिका है, जिसके कारण सोने की मांग में तेजी आई है और सोना की कीमत में बढ़ोतरी आई है।

35 फीसदी तक महंगा हो चुका है सोना
जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 2000 रुपए प्रति तोला तक बढ़ चुके हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए में कमजोरी और अर्थव्यवस्था पर मंदी के खतरे के कारण निवेशकों की चिंताएं बढ़ रही है। निवेशकों सुरक्षित निवेश सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका असर गोल्ड की कीमत पर पड़ रहा है। हालांकि आम लोगों की तरफ से सोने की खरीद घट चुकी है । यानी ये मांग सिर्फ निवेशकों की ओर से बढ़ी है और आने वाले आर्थिक संकट से बचने के लिए ये मांग बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications