Gold Rate: सस्ता सोना खरीदने का सही मौका, 10000 रु लुढ़का गोल्ड, चांदी 11822 रु टूटी, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate: सस्ता सोना खरीदने का सही मौका, 10000 रु लुढ़का गोल्ड, चांदी 11822 रु टूटी, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत (Gold Price Today 10th, Aug 2021) में बड़ी गिरावट आई है। अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 10000 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं सोने की कीमत( Gold Rate Today's) में बड़ी गिरावट आई और गिरकर 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 11822 रुपए तक टूट गई है। चांदी की कीमत में आई से बड़ी गिरावट के बाद से अब सिल्वर के रेट( Silver Rate) 63330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Recommended Video

    Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें ताज़ा भाव | वनइंडिया हिंदी
     सोने की कीमत में गिरावट

    सोने की कीमत में गिरावट

    सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई है। सोना 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोना अगस्त के पहले 9 दिनों में ही सोना गिरकर 4 महीने से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोने की कीमत सोमवार, 9 अगस्त को 1091 रुपए गिर गया। पिछले 4 कारोबारी दिनों से सोने की में लगातार गिरावट जारी है। वहीं पिछले 4 कारोबारी दिनों में चांदी 4911 रुपए तक कमजोर हो चुकी है। 4 अगस्त 2021 को सोना 48050 तो चांदी की कीमत 68241 रुपए पर बंद हुई थी।

     10000 रुपए सस्ता सोना

    10000 रुपए सस्ता सोना

    आज सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 10000 रुप तक गिर चुका है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं आज सोना 10000 रुपए तक गिरकर 46 हजार के आंकड़े पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत की तुलना करें तो ये 11 हजार रुपए से अधिक गिर चुकी है।

     24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

    24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

    सोने की आज की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के भाव के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42458 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 63330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

    गोल्ड बॉड में निवेश का अच्छा मौका

    गोल्ड बॉड में निवेश का अच्छा मौका


    9 अगस्त से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22( sovereign gold bond scheme 2020-21 ) मोदी सरकार ने 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की पांचवीं किश्त की शुरुआत की है। इस बार गोल्ड बांड स्कीम की निर्गम मूल्य 4807 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम का अतिरिक्त छूट मिलेगा।

    90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

    90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

    बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्‍ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच

    Gold Rate: गोल्डन चांस, लगातार गिर रहा सोना, 35978 रुपए पर पहुंचा 18 कैरेट गोल्ड का दाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+