Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, दिवाली से पहले आज महंगा हुआ सोना, जानिए चांदी का रेट

Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, दिवाली से पहले आज महंगा हुआ सोना, जानिए चांदी का रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही थी। दिवाली से पहले सोने की कीमत में चमक लौटी है। सोना आज एक बार फिर से चमका, दिवाली से पहले सोने की कीमत में आज चमक लौटी है। धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोने की कीमत में तेजी लौट रही है, हालांकि सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी दी देखने को मिली। 5 नवंबर को सोने की कीमत में 75 रुपए की मामूली तेजी आई है। हालांकि चांदी के हाजिर भाव में 1137 रुपए की तेजी आई।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

सोने की कीमत में आज तेजी देखने को मिली। आज सोना एक बार फिर से ऊपर चढ़ गया। हालांकि से तेजी बेहद मामूली रही, लेकिन दिवाली-धनतेरस से पहले सोने की कीमत में आई यह तेजी अच्छे संकेत हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 51175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 47065 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत पर एक नजर

चांदी की कीमत पर एक नजर

बुधवार को जहां चांदी की कीमत 61243 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई तो वहीं आज चांदी की कीमत तेजी के साथ 62380 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। अगर सोने के वायदा कीमतों पर नजर डाले तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 411 रुपए की तेजी के साथ 51231 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी डिलीवरी वाले की कीमत 413 रुपए की तेजी के साथ 51390 रुपए पर ट्रेंड रहा था।

 दिवाली में कैसा रहेगा सोने का दाम

दिवाली में कैसा रहेगा सोने का दाम

दिवाली-धनतेरस पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग में तेजी का आसर सोने की कीमत पर पड़ता है। सोने की कीमत में तेजी आना स्वभाविक है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस 2020 पर सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल सकता है, हलांकि जानकारों की माने तो इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा नहीं होगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के दौरान बाजार में अस्थिरता के कारण सोना निवेशकों की पहली पसंद बन हुआ है। निवेशकों का आकर्षण बढ़ने के कारण सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस से पहले सोने की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है। सोना 50 से 55000 रुपए के बीच रह सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के करीब रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+