इस जानलेवा बीमारी की वजह से महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में आई तेजी, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में तेजी आई। सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना जहां 133 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया तो वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई। सोमवार को चांदी के भाव में 238 रुपए की तेजी आई। सोने की कीमत में आई तेजी की बड़ी वजह चीन में फैले जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस है, जिसकी वजह से सोने के दामों में तेजी आई। इस बीमारी की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई। निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा। जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आई।

सोना हुआ महंगा
सोमवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को 133 रुपए की तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत में 133 रुपए की बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सोने का दाम 133 रुपए बढ़कर 41292 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में आई तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी का दाम 238 रुपए की तेजी आई। सोमवार को चांदी के दाम 47,039 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 47,277 रुपए हो गए है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 1,578 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 18.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

सोने की कीमत में क्यों आई तेजी?
चीन में फैली जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस (China Carnivorous) की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। इस वायरस को असर भारत समेत एशिया के शेयर बाजारों पर दिखा। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 464 अंक नीचे गिर गया। बाजार में आई गिरावट के चलते दुनियाभर के निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनाव और सोने की कीमत में तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications