Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, 22 कैरेट वाले सोने का भाव 43560 रु पर पहुंचा
Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, 22 कैरेट वाले सोने का भाव 43560 रु पर पहुंचा
नई दिल्ली। वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी शादियों की सीजन से पहले सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में बदलाव हुआ है। कीमत में मामूली तेजी आई है, लेकिन अब भी सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

सोने की कीमत में बदलाव
हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमत में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में तेजी आई और सोना 47555 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 68482 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 389 रुपए की तेजी आई और सोना उछलकर 47555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 43560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35666 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी बदलाव हुआय़ सोने की कीमत में जहां मामूली चमक लौटी तो वहीं चांदी के दाम में गिरावट शुरू हो गया। आज चांदी की कीमत 68482 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
अगर सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो आज कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोने के वायदा कीमत में 0.94 फीसदी की तेजी आई। जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 447 रुपए की तेजी आई और कीमत 47800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.94 फीसदी बढ़कर 48040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

लॉग टर्म में सोना देगा अच्छा रिटर्न
वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

सोना खरीदने का नया नियम
केंद्र सरकर ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।












Click it and Unblock the Notifications