Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate: 4 दिन में 1700 रुपए चढ़कर 51000 के पार हुआ सोना, चांदी के तेवर हुए नरम

Gold Rate: 51000 के पार हुआ सोना, चांदी के तेवर हुए नरम

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। उच्चतम शिखर पर पहुंचने के बाद बी सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में तेजी आई और सोना फिर से महंगा हो गया। अगर पिछले 4 दिनों में सोने की कीमत में 1696 रुपए की तेजी आई हैं। सोना शुक्रवार को 336 रुपए चढ़कर 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि आज चांदी की कीमत में नरमी देखने को मिली।

Recommended Video

    Gold-Silver की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार Gold पहुंचा 50 हजार के पार | वनइंडिया हिंदी
     सोना हुआ महंगा

    सोना हुआ महंगा

    शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई। 24 जुलाई को सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में 336 रुपए की तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जिसके बाद भी लगातार तेजी जारी है। देश के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों का औसत रेट बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत 24 जुलाई को 336 रुपए औसत रूप से बढ़ी। 24 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 23 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 50835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46752 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 38279 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

     चांदी की कीमत में गिरावट

    चांदी की कीमत में गिरावट

    शुक्रवार को सोने की कीमत में जहां तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत 818 रुपए नीचे लुढ़क गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 59967 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच हुई। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को पहली बार चांदी की कीमत 60000 रुपए प्रति किलोग्राम के पास हो गई थी। एक नजर वायदा बाजार के हाल पर डाले तो जहां शुक्रवार को सोना 176 रुपए बढ़कर 50,876 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.35 फीसदी की तेजी आई। वहीं सितंबर महीने में डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 17 रुपए लुढ़क कर 61,173 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    सोने की कीमत में बढ़ोतरी की वजह

    सोने की कीमत में बढ़ोतरी की वजह

    कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। बुधवार को सोना-चांदी दोनों ही अब तक से उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। बाजार जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजार में जारी उठा पटक और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के माहौल के कारण निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से निकलकर सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोने में निवेश बढ़ रहा है, जिसके कारण कीमत में तेजी आ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+