Gold Rate: दिवाली से पहले रिकॉर्ड हाई से 6000 रु सस्ता हुआ सोना, 3 दिन में दूसरी बार गिरे दाम

Gold Rate: दिवाली से पहले रिकॉर्ड हाई से 6000 रु सस्ता हुआ सोना, 3 दिन में दूसरी बार गिरे दाम

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में दूसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। भारतीय बाजार में सोने की कीमत में आज 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 0.15 फीसदी गिरकर 50425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के फ्यूचर रेट में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के फ्यूचर रेट में आज फिर से गिरावट आई और चांदी के दाम गिरकर 62832 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

 धनतेरस और दिवाली से पहले सोना हुआ सस्ता

धनतेरस और दिवाली से पहले सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। MCX पर सोने की फ्यूचर रेट 0.15 फीसदी गिरकर 50,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है तो वहीं चांदी का फ्यूचर रेट 0.35% गिरकर 62,832 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों में दूसरी बार गिरावट आई है। सोमवार को सोने की कीमत में पिछले 7 सालों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सोना 2500 रुपए नीचे लुढ़क गया। न्यूज एजडेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में बड़ी गरावट देखने को मिली है। मंगलवार 10 नवंबर को सोने की कीमत में 7 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

आज का सोने-चांदी का दाम

आज का सोने-चांदी का दाम

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 662 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना टूटकर 50,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट का औसत बताने वाले वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित रेट के मुताबिक आज सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। मंगलवार के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने का कीमत 50854 रुपए से गिरकर 50758 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50650 रुपए से गिरकर 50555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46582 रुपए से गिरकर 46494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38141 रुपए से गिरकर 38069 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गई है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। चांदी के दाम 62125 रुपए से बढ़कर 62895 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

क्या है सोने में गिरावट की वजह

क्या है सोने में गिरावट की वजह

एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता की माने तो कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) को लेकर आई अच्छी खबरों के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने के प्रति कम हुआ है। निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में कोरोना टीका को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने-चांदी की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों की माने तो भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें 5-8 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+