Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में चमक पड़ी फीकी, जानिए आज का दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई और सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आज 50 रुपए की तेजी आई और कीमत 38470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में जहां तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 825 रुपए गिरकर 43325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 Gold Rate: Gold Price Reach on Record Level of Rs 38470, Silver rate decrease by Rs 825

सोना हुआ महंगा

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में तेजी के कारण स्थानीय बाजार में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में तेजी आई और सोना हाजिर 6.65 डॉलर चढ़कर 1,502.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 38,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में जहां तेजी आई तो वहीं चांदी नीचे लुढ़क गया। औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 825 रुपए लुढ़ककर 43,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के सिक्कों की बात करें तो सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा 88,000 रुपए और सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा 89,000 रुपए पर आ गया। बाजार जानकारों के मुताबिक चीन और अमेरिका के बीच जारी व्यापार युद्ध को देखते हुए निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेस के तौर पर चुना है। पूंजी बाजार की बजाय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेतों से भी निवेशकों का विश्वास पूंजी बाजार के प्रति डगमगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+