Gold Rate: सोने ने पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 2000 रुपए हुआ महंगा, जल्द होगा 50000 रु/10 ग्राम के पार

Gold Rate: सोने ने पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 2000 रुपए हुआ महंगा, जल्द होगा 50000 रु/10 ग्राम क पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना के साथ ही लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं, ऐसे में जहां एक ओर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में तेजी आ रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों को देखें तो पिछले पांच कारोबारी दिनों में सोन की कीमत में 2000 रुपए की तेजी आ चुकी है, जबकि चांदी की कीमत में 4000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत सोना 44228 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, वहीं 8 अप्रैल, गुरुवार को सोने की कीमत 46152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में आज 223 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी आज 873 रुपए प्रति किलोग्राम महंगा हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी अप्रैल महीने में तेजी देखने को मिल रही है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

अगर आज के सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 223 रुपए की तेजी के साथ 46152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42275 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 34614 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 873 रुपए की बढ़ोतरी हुई और सिल्वर का रेट आज 66905 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 5 दिन में 2000 रुपए चढ़ा सोना, चांदी में 4000 की तेजी

5 दिन में 2000 रुपए चढ़ा सोना, चांदी में 4000 की तेजी

पिछले पांच करोबारी दिनों में सोने की कीमत में आई उछाल की बात करें तो वेडिंग सीजन से पहले सोने के भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली है। पांच कारोबारी दिन में सोना करीब 2000 महंगा हो गया है तो वहीं चांदी के भाव में 4000 रुपए की तेजी आई है।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

अगर गोल्ड फ्यूचर रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई। जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और सोना 206 रुपए की बढ़त के साथ 46568 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 222 रुपए की तेजी के साथ 46826 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम

कोरोना क बढ़ने के साथ-साथ सोने की कीमत में तेजी आ गई है। सोना एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दरअसल करोना के बढ़ने के साथ ही नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। ऐसे में निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोना सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ रहा है। निवेश बढ़ने से कीमत में तेजी आ रही है। वहीं ब्याज दरें कम होने के कारण निवेशक बैंक में पैसा रखने के बजाए सोने में लगा रहे हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर बढ़ रहे हैं।

 जल्द होगा 50000 रुपए के पार

जल्द होगा 50000 रुपए के पार

अगर पिछले साल की स्थिति को देखें तो कोरोना के बढ़ने और लॉकडाउन के दौरान सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई था। साल 2020 के शुरुआत में जहां सोना 39100 रुपए पर था, वहीं अगस्त में सोने में बड़ी तेजी आई। वहीं स्थिति एक बार फिर से बनते हुई दिख रही है।

सोने का नया नियम

सोने का नया नियम

आपको बता दें कि सरकार जल्द ही घरों में सोना रखने के नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए नियम के मुताबिक सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके बाद आपक पने साथ अपने घर में कितना सोना रख सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा। सरकार इसके लिए सभी सरकारी बैकों को स्कीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

Gold Rate: सोने ने लगाई लंबी छलांग, एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें आज की कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+