Gold Rate: दिवाली से पहले धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी का अच्छा मौका, जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold Rate: दिवाली से पहले धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी का अच्छा मौका, जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold Rate दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठा सकते हैं। धनतेरस-दिवाली में खुद के लिए, अपने संगे-संबंधियों के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदते हैं, ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट गोल्डन चांस से कम नहीं है। अगर आप भी सोने की खरीदारी के लिए सही वक्त की तलाश में हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। खरीदारी से पहले हम आपको आज 10 ग्राम सोने की कीमत में अलावा आपको बता रहे हैं कि अभी सोना खरीदने पर आपको कितना फायदा होगा।

सोने के दाम में गिरावट
सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मजबूत डॉलर के सामने भारतीय रुपया पस्त होता जा रहा है, जिसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार और रुपए में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने का दाम गिर गया है। सोने की कीमत 10 अक्टूबर को 448 रुपए की गिरावट के साथ 51317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी औंधेमुंह गिर गई है।

कितना सस्ता हुआ सोने
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अभी भी करीब 5 हजार रुपए सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो सोने के साथ-साथ चांदी भी करीब 17 हजार तक सस्ता बिक रहा है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51317 रुपए प्रति 10 ग्राम।
23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51112 रुपए प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47006 रुपए प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38488 रुपए प्रति 10 ग्राम।
Bank Privatisation: बिकने जा रहा है यह सरकारी बैंक, सरकार और LIC बेचेगी अपनी हिस्सेदारी












Click it and Unblock the Notifications