Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले धड़ाम हुआ सोना, जल्द 38800 रुपए तक पहुंच सकती है कीमत

Gold Rate: जल्द 38800 रुपए तक पहुंच सकती है सोने की कीमत

नई दिल्ली। फेस्टिव और वेडिंग सीजन के साथ ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। सोने की कीमत में 11000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है और सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से काफी सस्ता हो चुका है। वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि मंगलवार, 16 मार्च को सोना कुछ तेजी की ओर बढ़ा। आज मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44942 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिला। 16 मार्च को सोना मामूली चमक के साथ 44932 रुपए पर पहुंच गयाा। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 44932 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो वहीं जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 45300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 44985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 16 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 44926 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 44746 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 33695 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

अगर आज चांदी की कीमत की बात करें तो सफेद धातु में आज मामूली सुधार देखने को मिला है। आज चांदी की कीमत 339 रुपए की तेजी के साथ 67304 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट सर्वमान्य होते हैं। देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के औसत मूल्य को यहं प्रकाशित किया जाता है।

 11000 रुपए तक गिर चुका है सोना

11000 रुपए तक गिर चुका है सोना

अगर सोने की आज की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोने की कीमत में 11000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने का भाव उस दिन 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं केवल इस साल यानी जनवरी 2021 से 16 मार्च 2021 तक सोने की कीमत में 6000 रुपए तक सस्ती हो गई है।

 और सस्ता होगा सोना

और सस्ता होगा सोना

बाजार एक्सपर्ट की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन लॉगटर्म में सोना अच्छा मुनाफा देगा। अगस्त 2020 से अब तक सोने की कीमत में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बाजार जानकारों के मुताबिक अभी सोने में गिरावट और आएगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, हालांकि उसके बाद सोने में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर बाजार जानकारों की बात सही साबित होती है तो अगले कुछ महीनों में सोना गिरकर 38800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

Aadhaar-PAN Link: 31 मार्च तक अपने पैन को आधार से कर लें लिंक, वरना रद्दी हो जाएगा आपका PAN कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+