Gold-Silver Price Today: चढ़ने के बाद सोना हुआ धड़ाम, कीमत में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: चढ़ने के बाद सोना हुआ धड़ाम, कीमत में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में गुरुवार तो तेजी आई तो अगले ही दिन सोना गिरकर धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। सोने का भाव एक बार फिर से गिर गया है। सोने की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई और सोना सस्ता हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 116 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 49316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने के हाजिर भाव में फिर से गिरावट आई। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को सोने की कीमत गिर गई। वेडिंग सीजन में सोना एक बार फिर से नरम हो गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के हाजिर भाव में 115 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 46316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली और चांदी गिरकर 63064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

आज का सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी के आज की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक 4 दिसंबर को सोने की कीमत 115 रुपए गिरकर 49316 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49119 रुपए प्रत 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45173 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 18 कैरेट वाला सोना आज 36987 रुपए प्रति 10 ग्रा म पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत 63118 रुपए से गिरकर 63064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली में 136 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने के भाव में शुक्रवार को गिरावट आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 136 रुपए की गिरावट आई। सोना 136 रुपए नीचे लुढ़ककर 48813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को दिल्ली में सोने के भाव 48949 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दिल्ली में चांदी की कीमत में 346 रुपए की गिरावट आई और चांदी नीचे गिरकर 63343 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत 63689 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications