Gold Rate: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का ताजा भाव
Gold Rate: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का ताजा भाव
नई दिल्ली, अप्रैल 16: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई है। शुक्रवार, 16 अप्रैल को सोना एक बार फिर से गिर गया। सोने की कीमत में आज गिरावट आई और सोने की कीमत 46978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ सस्ता
पिछले सेशन में सोन में आई तेज उछाल के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर से सस्ता हो गया। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। शुक्रवार 16 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बाजार खुलते ही सोना 55 रुपए नीचे गिर गया। MCX पर सोना गिरकर 47120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं दोपहर 2 बजे सोने की कीमत सोना 0.42 फीसदी गिरकर 46978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 201 रुपए लुढ़ककर 47200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

कैसा है चांदी का हाल
सोने के साथ-साथ शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी की कीमत 0.26 फीसदी तक लुढ़क गया। सिल्वर के दाम गिरकर 68361 प्रति किलोग्राम हो गया है। आपको बता दें कि चांदी के हाजिर भाव आज 68286 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही है।

सोना का हाजिर भाव
सोने के हाजिर भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46729 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा है।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
अगर दिल्ली में आज सोने की कीमत की बात करें तो आज यहां सोने की कीमत 46301 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की क्लोजिंग कीमत 67168 रुपए प्रति किलोग्राम रही है।

उच्चतम स्तर से 9000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना
आपको बता दें कि कोरोना संकट के दौरान लोगों ने सोने में खूब निवेश किया है। जिसके कारण अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट को पार कर दिया। अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई। इस कीमत से तुलना करें तो आज सोना अपने उच्चतम मूल्य से 9000 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है। हालांकि ये गिरावट अस्थाई है। सोने की कीमत में जल्द ही बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।

लॉग टर्म में सोना देगा अच्छा रिटर्न
वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications