Gold Rate: लगातार गिरकर 9000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक हुई तेज, जानें आज का भाव
Gold Rate: लगातार गिरकर 9000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक हुई तेज, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना शुक्रवार को भी फिर से लुढ़क गया। इस हफ्ते में सोने की कीमत पर दवाब बना हुआ है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। 12 फरवरी को सोना एक बार फिर से गिर गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 440 रुपए तक नीचे गिर गया। हालांकि चांदी की चमक तेज हुई।

सोने की कीमत
सोने की कीमत शुक्रवार को धड़ाम हो गया। सने की कीमत में 440 रुपए क गिरावट आई। 12 फरवरी को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48000 रुपए से नीचे लुढ़क गई। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सिल्वर के दाम में मामूली तेजी आई और चांदी 68405रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट शुद्धता तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी के रेट पर नजर डाले तो 12 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 47528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की भाव 35646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत पर जनर डाले तो इसमें 139 रुपए की मामूली तेजी आई। चांदी की कीमत 68405 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की कीमत
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने -चांदी की कीमत पर नजर डाले तो MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 0.07 फीसदी गिरकर 47475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। दोपहर 3 बजे ये 164 रुपए नीचे गिरकर 47344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दाम पर गौर करें तो मार्च वायदा भाव 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 68600 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

क्यों गिरे सोने के दाम
सोने-चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से दवाब की स्थिति बनी हुई है। बाजार जानकारों की माने तो अमेरिकी इक्विटी बाजार में मुनाफावसूली के साथ-साथ बिटकॉइन के दाम में आई तेजी के कारण सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। जानकारों की माने तो अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत 47200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।

9000 रुपए तक गिर चुका है सोना
सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम भाव से करें तो सोना 9000 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने शिखर स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी। सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। ये भाव सोने का उच्चतम भाव रहा । अगर इस कीमत से सोने क आज की कीमत की तुलना करें तो सोना 9000 रुपए तक लुढ़क चुका है।

जानें कैसा रहेगा आगे का हाल
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत पर आया ये दवाब अस्थाई है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, अमेरिकी सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज के ऐलान और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व चेयरमैन की ओर से मौद्रिक नीति की घोषणा से सोने के दाम को सपोर्ट मिल सकता है । अगर बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1800 डॉलर प्रति औंस के आसपास रह सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक चीन में लुनर न्यू ईयर की उम्मीद के कारण सोने के भाव में तेजी आ सकती है।

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती
बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड
आपको बता दें कि सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications