Gold Rate 22nd July: और सस्ता हुआ सोना, कीमत 43700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का
Gold Rate 22nd July: और सस्ता हुआ सोना, कीमत 43700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिली है। गुरुवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 47707 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। गर सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो गुरुवार को सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सोने का हाजिर भाव में 515 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी 17 रुपए गिर गया है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की ताजा रेट उनकी वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है। इस रेट पर नजर डाले तो सोना 515 रुपए तक गिर गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47707 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47516 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसक अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 35780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 17 रुपए गिरकर 66997 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

2021 के अंत तक सोना होगा 60 हजारी
बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
अगर सोने की आज की कीमत की तुलना सोने के उच्चतम भाव से करें तो सोना फिर से काफी सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 रुपए क उच्चतम भाव पर पहुंच गई थी। वहीं इस कीमत की तुलना आज के भाव से करें तो सोना करीब 7922 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications