Gold Rate: रूस के रास्ते भारत को मिल सकता है सस्ता सोना, तेल के बाद गोल्ड इंपोर्ट पर पाबंदी की तैयारी
Gold Rate: रूस के रास्ते भारत को मिल सकता है सस्ता सोना, तेल के बाद गोल्ड इंपोर्ट पर पाबंदी की तैयारी
नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में और गिरावट आ सकती है। सोने के दाम में गिरावट देखने को तो मिल ही रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इन कीमतों में और गिरावट आ सकती है, दरअसल भारत को रूस से सस्ता सोना मिल सकता है। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस पर पाबंदियां बढ़ने लगी है। क्रूज ऑयल के बाद जी 7 देश रूस से सोने के आयात पर भी रोक लगाने की तैयारी में है। ऐसे में भारत के लिए रास्ता आसान हो जाएगा।

रूस से मिल सकता है सस्ता सोना
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच जी7 देश रूस पर पाबंदियां लगाने की तैयारी में है। रूस पर पाबंदियां बढ़ती जा रही है। क्रूड ऑयल के बाद अमेरिका और यूरोप रूस पर सोने के आयात पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है। हालांकि आपदा की इस घड़ी में भारत के लिए अवसर बन सकते हैं। जी7 देश द्वारा पाबंदियां लगाए जाने के बाद भारत के लिए नई उम्मीद बढ़ गई है। रूस से भारत को सस्ते सोने का आयात हो सकता है।

रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
अमेरिका और यूरोप रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी-7 के सदस्य देश से सोना खरीदने पर रोक लगाने की तैयारी में है। जी 7 में सात प्रमुख विकसित देश शामिल है। माना जा रहा है कि मंगलवार को जी-7 देश इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे। अगर रूस पर ये पाबंदी लगती है तो भारत के लिए अच्छी खबर है।

रूस सोने का बड़ा निर्यातक देश
आपको बता दें कि रूस सोने का दूसरा बड़ा निर्यातक देश है। अगर जी 7 देश ये पाबंदी लगाते हैं तो रूस के लिए वैश्विक बाजारों में शिरकत कर पाना मुश्किल होगा, ऐसे में भारत के लिए अवसर बढ़ सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो अगर क्रूड ऑयल के बाद रूस पर सोने के आयात पर भी पाबंदी लगती है तो रूस एक बार फिर से भारत की ओर रूख कर सकता है। जिस तरह से रूस ने भारत से कच्चा तेल खरीदने की पेशकश की थी उसी तरह सोना खरीदने की भी पेश कर कर सकता है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस भारत को कम कीमत पर सोना खरीदने की पेशकश कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications