सोने के भाव में मामूली बढ़त, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज क्या रहा सोने-चांदी का दाम

नई दिल्ली। आज बाजार बंद होने के बाद सोना के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई जबकि चांदी की चमक फीकी रही। आज सोने के भाव में 80 रुपए की तेजी दर्ज की गई और सोना 30930 रुपए पर पहुंच गया। जहां सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई तो वहीं चांदी 50 रुपए टूटकर 39430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने चमका, लेकिन चांदी कमजोर

सोने चमका, लेकिन चांदी कमजोर

आज सोने की कीमत में 80 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। सोने के भाव में हल्की बढ़त आई और सोने का दाम आज 30930 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा गया है। मजबूत वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ओर से बढ़ने वाले मांग के चलते सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई। जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 39430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की घटती मांग की वजह से चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

 आपके शहर में सोने का भाव

आपके शहर में सोने का भाव

आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30930 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ज बकि 8 ग्राम की गिन्नी के भाव 24,700 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहा। वहीं चांदी 50 रुपए टूटकर 39,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचत गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

 क्या है सोने में मामूली बढ़त की वजह

क्या है सोने में मामूली बढ़त की वजह

सोने में कल 10 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई और आज सोना में 80 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानकारों के मुताबिक वैश्विक बाजारों के मजबूत रूख के अलावा, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.60 प्रतिशत की बढ़त रही और ये 1,231.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि सिंगापुर में सोना 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 1,226.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+