सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गुरुवार को आई तेजी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 235 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 32015 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। घरेलू ज्वैलर्स की ओर से डिमांड घटने और रुपए में मज़बूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 235 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 32015 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 235 रुपए गिरकर 31,865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। अगर बात करें 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम की तो इसकी कीमत 24800 रुपए पर स्थिर रही।
वहीं चांदी की कीमत शुक्रवार को भी 37,900 पर स्थिर रही। इंडस्ट्रियल यूनिट की छिटपुट मांग रही। चांदी की कीमत बिना बदले 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं वहीं, डिलिवरी बेस्ड चांदी के दाम 147 रुपए बढ़कर 36818 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है।
बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से डिमांड घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं अमेरिकी डॉलर के गिरने और रुपए के मज़बूत होने से भी सोना सस्ता हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications