Gold Rate: सोने को लगा जोर का झटका, कीमत में आज बड़ी गिरावट, चांदी भी फिसली

Gold Rate Crash: Big Fall in gold rate today, silver also down, Know latest gold-silver rate, sona hua sasta

नई दिल्ली, 16 फरवरी। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने की कीमत में जहां जबरदस्त तेजी आई और सोना 50000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया तो वहीं अगले दिन यानी बुधवार 16 फरवरी को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना आज फिर से 50000 रुपए के नीचे गिर गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिली है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में लगातार तेजी के बाद इसकी कीमत 50 हजार के पार हो गई थी, लेकिन बुधवार को इसकी कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। आज सोना फिर से गिरकर 49440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत 60 रुपए गिर गई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी आज के हाजिर रेट पर नजर डाले तो बुधवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50356 रुपए के मुकाबले गिरकर 49440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 63045 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49440 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49242 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45287 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28922 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

56000 के पार हो गया था सोना

56000 के पार हो गया था सोना

आपको याद दिला दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने ऑल टाई हाई रेट पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया था। सोने के अलावा चांदी की कीमत 76006 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। बाजार जानकारों की माने तो सोने में तेजी की सिलसिला जारी है। ये सिलसिला जारी रहेगा और बहुत ही जल्द 1890 डॉलर और फिर 1900 डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा।

LIC पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर, एलआईसी का शेयर पाने के लिए 28 फरवरी तक निपटा लें PAN कार्ड से जुड़ा ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+