LIC पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर, एलआईसी का शेयर पाने के लिए 28 फरवरी तक निपटा लें PAN कार्ड से जुड़ा ये काम
LIC पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर, एलआईसी का शेयर पाने के लिए 28 फरवरी तक निपटा लें PAN कार्ड से जुड़ा ये काम
नई दिल्ली, 15 फरवरी। अगर आपके पास भी एलआईसी की पॉलिसी हैं और आप भी LIC IPO में निवेश करना चाहते हैं तो बिना देर किए फौरन अपने पॉलिसी को पैन कार्ड( PAN Card) से लिंक कर लें, वरना आपको LIC IPO लेने में मुश्किल होगा, आपको अगर आईपीओ में रिजर्वेशन चाहिए तो 28 फरवरी से पहले आपकी एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक कर लेना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको एलाईसी के आईपीओ में रिजर्वेशन का मौका नहीं मिलेगा। आपको वो सुविधाएं नहीं मिलेगी, जो पॉलिसीधारकों को आईपीओ में मिलने जा रही है।

LIC पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पॉलिसी धारकों के लिए ये खबर जरूरी है। जल्द ही LIC अपना IPO लाने जा रही है। उम्मीद की जा रही हैं कि मार्च 2022 में एलआईसी के आईपीओ की लिस्टिंग हो जाएगी। एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को रिजर्वेशन मिलेगा, यानी पॉलिसीधारकों को सामान्य की तुलना में आईपीओ मिलने की संभावना ज्यादा है। लेकिन अगर आपको एलआईजी IPO में रिजर्वेशन चाहिए तो उनके पास दो चीजें होना जरूरी है।

पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी बातें
LIC आईपीओ में रिजर्वेशन के लिए आपको LIC पोर्टल पर पैन अपडेट करवाना और डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। एलआईसी आईपीओ के जरिए अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वो 31 करोड़ 62 लाख 49 हजार 885 शेयर्स बेचेगी। इनमें से 10 फीसदी यानी करीब 3.16 करोड़ शेयर्स LIC पॉलिसीधारकों के ले लिए रिजर्व होंगे। यानी अगर आपके पास LIC की पॉलिसी है तो आपके शेयर अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाएगी, लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपने पैन को इससे लिंक करें।

कैसे करें एलआईसी पोर्टल पर PAN लिंक
एलआईसी पोर्टल पर पैन कार्ड को लिंक करने के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर जाए और ईमेल आईडी, पैन, मोबाइल नंबर, जन्म की तारीख, पॉलिसी नंबर भरने के बाद कैप्चा भरें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसको भरकर सब्मिट करें। इसके बाद आपके पास रजिस्ट्रेशन का मैसेज आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications