Gold Rate: लगातार गिरने के बाद चमका सोना, कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, चेक करें आज का रेट

Gold Rate: चमका सोना, कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate on 7 July) में उतार-चढ़ार का दौर जारी है। 1 जुलाई को सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा और 3 कोरोबारी दिनों के भीतर सोने की कीमत में लगभग 700 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भी सोने की कीमत में मंदी का दौर जारी रहा, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। आइए एक नजर मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत पर डालते हैं....

 मंगलवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी

मंगलवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी

सोमवार को गिरने के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को सोने की कीमत में 74 रुपए की गिरावट आई थी और सोने की कीमत गिरकर 48283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने ने जबरदस्त छलांग लगाई और गोल्ड रेट में 275 रुपए की तेजी आ गई। मंगलवार को सोना इस बढ़ोतरी के साथ 48632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 49333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 एक नजर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत पर

एक नजर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत पर

मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 275 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सोना बढ़कर 48632 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं भारतीय सर्रापा बाजार में 23 कैरेट सोने की कीमत 48437 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। इसके साथ ही 18 कैरेट वाला सोना उछलकर 36474 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया।

 चांदी की चमक बढ़ी

चांदी की चमक बढ़ी

सोने के साथ-साथ मंगलवार को चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी की कीमत 739 रुपए रुपए तक ऊपर बढ़ गई और सर्राफा बाजार में चांदी 49564 रुपए से बढ़ाकर 49333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती है। इस वेबसाइट पर दर्ज रेट में जीएसटी शामिल नुहीं होता है, जो की खरीदारी करते वक्त आपको चुकाना होगा।

 सोने के क्यों बढ़े रेट

सोने के क्यों बढ़े रेट

आपको बता दें कि बाजार की अस्थिरता के कारण सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस और चीन के साथ सीमा विवाद के कारण बाजार में उत्पन्न हुई अस्थिरता के कारण आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर पीली धातु का चुनाव किया, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+