सोने के दामों में आज भी गिरावट, प्रति 10 ग्राम 52 हजार के करीब आया भाव

नई दिल्ली। सोने के दामों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार दोपहर 11:50 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 52049 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोने का बंद वायदा भाव 52,254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। गुरुवार की सुबह सोना थोड़ी बढ़त के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली।

Recommended Video

    Gold Price : Gold के भाव में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट, Silver भी फिसली | वनइंडिया हिंदी
    बाजार खुलने पर मजबूत हुआ फिर टूटा सोना

    बाजार खुलने पर मजबूत हुआ फिर टूटा सोना

    बुधवार को सोना 52,254 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह 111 रुपए मजबूत होकर 52,365 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। लेकिन ये बढ़ ज्यादा देर तक नहीं टिकी। कुछ देर में ही सोने में गिरावट का दौर शुरू हो गया। 10 बजे तक ही सोना 270 रुपए गिरकर 51,980 रुपए के स्तर पर आ गया। इससे भी ज्यादा गिरकर सोने ने प्रति दस ग्राम 51,950 रुपए के स्तर पर भी आया।

    बुधवार को ऐसा रहा था बाजार

    बुधवार को ऐसा रहा था बाजार

    दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,228 रुपए टूटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मंगलवार को बंद भाव 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 5,172 रुपए की टूट के साथ 67,584 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 72,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुधवार को सोना 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस रही।

    सोने में आई 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट

    सोने में आई 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट

    बुधवार को सोने की कीमत में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। देशभर के सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत में 1643 रुपए की गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज गिरकर 52308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 51830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट सोने की कीमत 39039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।जहां सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमत में 7761 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 71211 रुपए से गिरकर 63450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में अभी और भी गिरावट का दौरा जारी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+