Gold Rate: रिकॉर्डस्तर पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, वेडिंग सीजन में गिरे दाम, जानिए सोने-चांदी का आज का भाव
Gold Rate: रिकॉर्डस्तर पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना,जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत रिकॉर्डस्तर की बढ़ोतरी होने के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना मंगलवार को सस्ता हो गया। सोने की कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 48075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आज सुबह सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 48075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 572 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 23 जून 2020 को सोने और चांदी दोनों की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर धड़ाम हो गया। भारत के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट बताने वाली इस साइट पर सोने-चांदी की औसत कीमत अपडेट की गई है। आज की कीमत पर एक नजर डालते हैं। 23 जून को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48075 रुपए पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को सोने की कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम कते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 47882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44037 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी की कीमत में भी गिरावट
मंगलवार को 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 28124 रुपए पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमत 48253 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। आपको बता दें कि सोमवार को चांदी की कीमत 48825 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं अगर सोने की वायदा कीमतों पर नजर डाले तो MCX पर सोमवार को रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद मंगलवार को सोना गिरकर 47888 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को MCX पर अग्सत डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47888 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी की कीमत में 0.65 फीसदी की गिरावट आई और यह 48183 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

सरकार की इस स्कीम से SBI ने जुटाया 13000 किलो सोना
आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के जरिए 13000 किलो सोना जुटाया है। साल 2015 में मोदी सरकार नवे इस स्कीम की शुरुआत की थी, जिसके जरिए सरकार ने बेकार पड़े सोने का इस्तेमाल कर सोने के आयात पर देश की निर्भरता को कम करने की कोशिश की। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के जरिए लोगों को सोना बैंक में जमा करना होता है। जैसे आप पैसे बैंक में जमा करते हैं उसी तरीके से आपको सोना अपने बैंक में जमा करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications