Gold Rate: नवरात्रि के पहले दिन धड़ाम हुआ सोना, कीमत 9300 रुपए तक गिरा, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

Gold Rate: नवरात्रि के पहले दिन धड़ाम हुआ सोना, कीमत 9300 रुपए तक गिरा, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

नई दिल्ली, 7 सितंबर। Gold Rate on 7th october . नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन ही सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई है। सोना अपने उच्चतम स्तर वाले 9300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत की बात करें तो 46885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सोना 82 रुपए गिरकर 46825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो एमसीएक्स पर सोने की कीमत 82 रुपए गिर गई है। सोना 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 46825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 37 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 61 040 रुप पर कारोबार कर रही है।

 9300 रुपए सस्ता हुआ सोना

9300 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत में 9300 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना फिर से गिर गया है। 7 अगस्त 2020 को सोना जहां 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद से सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी है। हालात ये है कि सोना 9300 रुपए तक गिर चुका है। यनी आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है।

24 कैरट से 18 कैरेट तक का भाव

24 कैरट से 18 कैरेट तक का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46697 रुपए प्रति 10 ग्राम में पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42947 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो 18 कैरट वाले सोने की कीमत 35164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 61078 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+