Gold Rate: वेडिंग सीजन से पहले खरीदे सस्ता सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट, चेक करें आज का भाव
Gold Price Today. नवंबर महीने में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है। शादियों के सीजन में मांग में तेजी के बावजूद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में नवंबर के पहले हफ्ते में मंदी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 50401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमत में एक ही झटके में 954 रुपए की गिरावट आ गई है।

सोना हुआ सस्ता
3 नवंबर, गुरुवार को सोने के हाजिर भाव में 423 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 50401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत करीब 1000 रुपए गिरकर 57673 रुपए पर खुली है। इसके अलावा 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37801 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 57673 रुपए प्रति किलोग्राम है।
कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत में आ रही गिरावट के कारण सोना अपने ऑल टाइम रेट से 5853 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो सोना करीब 6 हजार तक सस्ता हो चुका है। यानी वेडिंग सीजन में आपके पास अच्छा मौका है सस्ता सोना खरीदने का। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्चतम रेट 76008 रुपए प्रति किलोग्राम से 18335 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications