Unlock 2.0 से पहले सोने की कीमत में उछाल, नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए आज का भाव

Gold Rate: लगातार दूसरे दिन कीमत उछाल,जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। Unlock 2 से ठीक पहले सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोने के फ्यूचर रेट में मंगलवार को भी तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में मंगलवार को 0.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गोल्ड फ्यूचर रेट में अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में मंगलवार 30 जून को सोने की कीमत 48310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 0.03 फीसदी की तेजी आई और चांदी की कीमत 49133 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Recommended Video

    Gold Price Today : सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल, जानिए आज का भाव | वनइंडिया हिंदी

     मंगलवार को सोने का हाल

    मंगलवार को सोने का हाल

    मंगलवार 30 जून को सोने के फ्यूचर रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वासे सोने की कीमत जहां 48275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । आज बाजार खुलते ही सोने की कीमत में तेजी दिखने लगी है। सुबह लगभग 11.00 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर लगभग तेजी के साथ 48310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोना 48,275 रुपए पर खुला था। आपको बता दें कि फ्यूचर रेट में सोने ने पिछले हफ्ते रिकॉर्ड स्तर 48,589 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े तो छू लिया था, जबकि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

     सोने में तेजी की वजह

    सोने में तेजी की वजह

    दरअसल कोरोना वायरस के कारण सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के चलते निवेशकों को सुरक्षित निवेश की तलाश है और सोना सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में जहां कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर जारी है, निवेशक सोने में बढ़-चढ़ कर निवेश कर रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। बाजार एक्टपर्ट्स की माने को अगले दो महीनों में सोना 52000 रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगा। वहीं अगले दो सालों में सोने के दाम 65000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। । एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट और कमोडिटी बाजार के जानकार अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के देश में आर्थिक मंदी की स्थिति है, जिसके चलते आने वाले दिनों में सोने में और निवेश बढ़ेंगे और कीमत में अभी और तेजी आएगी।

     भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का हाल

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का हाल

    कमोडिटी बाजार के बाद एक नजर 30 जून को भारतीय सर्राफा बाजार पर डालते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा देशभर के 14 सर्राफा बाजारों के सोने-चांदी की कीमत का औसत मूल्य उनकी वेबसाइट पर दर्शाया जाता है। इस वेबसाइट पर मंगलवार को जारी किए गए सोने-चांदी के वायदा मूल्य के मुताबिक सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 48600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 44457 रुपए प्रति 10 ग्राम , 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36457 रुपए प्रति 10 ग्राम और 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 28392 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के वायदा मूल्य में 10 रुपए की गिरावट यह 48556 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+