सोने की कीमत 29,725 पर रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंची
लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत शुक्रवार को 29,725 पर रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
नई दिल्ली। लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत शुक्रवार को 29,725 पर रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 275 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 1,350 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 42, 700 रुपए प्रतिकिलो के स्तर पर पहुंच गई है।
सोने की कीमत कम होने के पीछे वैश्विक वजह को बताया गया है तो वहीं चांदी की कीमतों में कमी के लिए औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाली मांग कम होना अहम कारण है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत हुई है। अमेरिका में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी कम होकर 1,231.40 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 99.9 कैरेट की 275 रुपए कम होकर 29,725 रुपए और 99.5 कैरेट सोने की कीमत 29,575 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आठ ग्राम सोने की कीमत 24,500 रुपए रही। वहीं बाजार में चांदी के 100 सिक्कों की खरीद 73,000 रुपए में और बिकवाली 74,000 रुपए में हो रही है।