दो साल में सोने की कीमतों में हफ्ते की सबसे बड़ी छलांग, जानिए कितने बढ़े दाम...

नई दिल्ली। अगर आप सोने में निवेश की तैयारी में हैं तो बाजार की वर्तमान स्थिति क्या है इसे समझ लीजिए, ऐसा इसलिए क्योंकि सोने के दामों में उछाल का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई, इसमें दो साल के अंदर सबसे बड़ा साप्ताहिक प्रतिशत उछाल देखने को मिला है। अप्रैल 2016 से अब तक सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल सोने के दाम में नजर आया। सोने के दाम में इजाफे के पीछे जो अहम वजह मानी जा रही है वो है अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, इसके साथ-साथ निवेशकों की नजर मुद्रास्फीति पर भी टिकी हुई है।

सोने में अप्रैल 2016 से अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल

सोने में अप्रैल 2016 से अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल

ताजा हालात में सोने-चांदी के भाव ढाई माह के ऊपरी स्तर पर चले गए हैं। भावों में आई तेजी के पीछे मुनाफे के रुप में बिकवाली को वजह बताया जा रहा है। तीन हफ्ते में सबसे लंबी उछाल के बाद सोना 1,357.08 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना काफी हद तक 1,353.51 डॉलर प्रति औंस पर ही टिका हुआ था।

डॉलर में गिरावट का असर

डॉलर में गिरावट का असर

दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कीमतों में आई गिरावट से विदेशी बाजारों में सोना मजबूत हुआ है। फिलहाल घरेलू बाजार में सोने के दामों में तेजी का रुख कायम है। ग्लोबल मार्केट में इसका दाम 3 हफ्ते की ऊंचाई पर है। चांदी में भी तेजी का असर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजार में उच्चतम स्तर पर सोना

वैश्विक बाजार में उच्चतम स्तर पर सोना

बाजार की स्थिति पर गौर करें तो पिछले तीन हफ्ते में सोने का दाम लगातार ऊपर जा रहा है। वैश्विक बाजार पर नजर डालें तो सोना 1,357.08 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले दो दिन की स्थिति देखें तो सोने के दाम में करीब 2 फीसदी की इजाफा आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+