Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है भाव

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के बावजूद सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। सर्राफा बाजार में सोने के भाव भी धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में 30 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 31870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपए नीचे गिर गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव आज 39,300 रुपए प्रति किलो पर आ गया।

 Gold prices fall today, silver rates slump
बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेत और कम मांग के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। ट्रेडर्स के मुताबिक स्थानीय ज्वेलरों की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डॉलर का भाव भी मजबूत हुआ है। जिसकी वजह से पीली धातु की कीमत में कमजोरी आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत देखें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31870 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 31,720 रुपए प्रति 10 पर ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 39,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। अगर वैश्विस स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोने का भाव 0.66 प्रति सेंट गिरकर बढ़कर 1,197.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+