Gold Rate: 2016 के बाद एक महीने में सोने में सबसे बड़ी गिरावट, कीमत 45000 रु के करीब पहुंचा, जानें आज का भाव
Gold Rate: सोना हुआ धड़ाम, कीमत 45000 के करीब पहुंचा
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति मंगलवार को भी जारी रही। साल 2021 की शुरुआत से ही सोना लगातार गिर रहा है। 2 मार्च 2021, मंगलवार को एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार खुलते ही कीमत 737 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के साथ ही कीमत 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। जहां अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं अब कीमत 11 हजार से अधिक गिर चुका है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
2 मार्च 2021, मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ गई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 737 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गए। वहीं चांदी की कीमत में 1800 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही सोना धड़ाम हो गया और कीमत 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं चांदी की कीमत 1822 रुपए लुढ़ककर 66646 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 1 मार्च 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 737 रुपए नीचे गिरकर 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगी। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 45058 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 41439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की कीमत
मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी दोनों क कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत सुबह 10:15 बजे 0.56 फीसदी गिरकर 45053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दोपहर तीन बजे तक ये कीमत 45316 रुपए पति 10 गाम तक पहुंच गई थी। वहं जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.59 फीसदी टूटकर 45200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक बाजार में सोने का हाल
अगर अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल में डिलीवरी वाले सोने क कीमत 10.60 डॉलर टूटकर 1713.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोने का हाजिर भाव 9.72 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 1715.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं मई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 0.47 डॉलर टूटकर 26.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।

साल 2016 के बाद सोने में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में सिर्फ फरवरी 2021 में 3000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है। ग्लोबल मार्केट्स में सोने की कीमतों में साल 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फरवरी 2021 में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 6.2% की मंदी आई। वहीं नवंबर 2016 में सोना एक महीने में 7 फीसदी तक गिर गया था।

क्यों आ रही है सोने क कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट आ रही है। बाजार जानकारों की माने तो ये गिरावट अस्थाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर में आई मजबूती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने पर दवाब बढ़ा है। हालांकि ये दवाब अस्थाई है।

8 महीने के निचले स्तर पर सोना
सोने की कीमत 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने का भाव 11 हजार से अधिक तक गिर गए। सोने की कीमत की तुलना करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में 7 अगस्त 2020 को सोने का भाव 57008 रुपए प्रति 10 गाम तक पहुंच गया था। उस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत शुक्रवार, 26 फरवरी को 11409 रुपए गिरकर 46151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

कैसा रहेगा आगे का हाल
अगर सोने में निवेश की बात करें तो बाजार जानकारों का मानना है कि सोना इस साल तेजी के साथ आग बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी, जो इसकी कीमत को 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार तक पहुंच सकती है। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता की माने तो सोने की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण है। ये गिरावट अस्थाई है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि डॉलर की मांग और सोने की कीमत एक दूसरे के उलट काम करते हैं। डॉलर में बढ़ोतरी से सोने पर दवाब बढ़ता है। उन्होंने कहा कि निवेशक मौजूदा कीमतों पर सोने में निवेश कर लंबे अवधि में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक दिन में आई 5,000 रुपये की तेजी, कितना हो गया 1 किलो सिल्वर का रेट? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज!












Click it and Unblock the Notifications