लगातार बढ़ोतरी के बाद चौथे दिन गिरा सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में पिछले 4 दिनों से चली आ रही तेजी शुक्रवार को थम गई। सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में फिसल गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में 40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 33,030 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 60 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 40450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी की कीमत में गिरावट आई तो वहीं वैश्विक दवाब के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की मांग कमजोर होने से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33030 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 25,300 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहा।
चांदी की बात करें तो यह 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। वहीं साप्ताहिक डिलिवरी 66 रुपए के लाभ से 39,766 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए टूटकर 77,000 रुपए और बिकवाल 78,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications