खरीद लो सोना, 10 ग्राम सोने की कीमत 27,500 पर

Gold prices
मुंबई। गुरुवार को सोने की कीमतें घटकर 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। गुरुवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 27 हजार 500 रुपए पर पहुंच गई। चांदी के दामों में भी गिरावट आई है।

एक किलो चांदी की कीमत 500 रुपए घटकर 40,500 रुपए पर आ गई। विशेषज्ञों की मानें तो यह अभी और गिरेगी और चांदी की कीमतें 39,000 तक के स्‍तर पर आ सकती हैं।

बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार का असर भारत में नजर आ रहा है। अमेरिका की कमजोर अर्थव्यवस्था के चलते जो लोग सोने के रूप में सेफ इन्वेस्टमेंट कर रहे थे, अब वे अपना पैसा सोने से निकालकर दूसरी जगहों पर लगा रहे हैं। इस वजह से सोने की मांग घट रही है। चीन में भी मांग घटी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत घटी है। न्यूयॉर्क मर्कंटाइल एक्सचेंज में अगस्त के लिए हुए फ्यूचर सौदों में सोने की कीमत में 0.06 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

वहीं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि सोने के इंपोर्ट पर पाबंदियां कम होंगी। नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में कई बार सोने के आयात का मुद्दा उठाया था और यूपीए सरकार पर सोने की तस्करी बढ़ाने का आरोप लगाया था।

शेयर बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 322 पॉइंट्स गिरकर 24234 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94 पॉइंट्स नीचे 7235 पर आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+