Gold Rate Today 03 June: सोना खरीदने का शानदार मौका, फिर लुढ़का गोल्ड, जानें आज का सोने-चांदी के रेट
Gold Rate Today 03 June: सोना खरीदने का शानदार मौका, फिर लुढ़का गोल्ड, जानें आज का सोने-चांदी के रेट
नई दिल्ली, जून 3। सोने-चांदी की कीमतों में फिर से बदलाव हो गया है। रोज की तरह एक बार फिर से सोने-चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। 3 जून को सोने की कीमत में गिरवट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। यानी आपके पास सोना खरीदने का शानदार मौका है। अब कम कीमतों पर सोना खरीदकर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। सोने की खरीदारी से पहले आज का भाव जान लेते हैं।

Gold Rate Today's: सोना फिर हुआ सस्ता
गुरुवार, 3 जून को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का रूख देखने को मिला है। अगर एमसीएक्स की बात करें तो यहां अगस्त 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 210 यानी 0.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 49391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा है। आपको बता दें कि पिछले सत्र में अगस्त 2021 डिलिवरी वाले सोने की कीमत 49601 रुपए था। वहीं अक्टूबर 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत आज 217 रुपए तक लुढ़ककर 49764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

Silver Rate: कैसा है चांदी का हाल
3 जून को चांदी की कीमत पर नजर डाले तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई, 2021 डिलीवरी वाले चांदी का भाव 0.66 फीसदी गिरकर 72200 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सितंबर डिलीवरी वाले चांदी का भाव 0.67 फीसदी गिर कर 73322 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं ब्लूमबर्ग के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोना 11.90 डॉलर कर 1898 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार पर नजर
भारतीय सर्राफा बाजार का हाल बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से हैं। 3 जून को 24 कैरेट वाले सोने की 49211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49014 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत आज 71700 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका
अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आप मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसकी तीसरी सीरीज 31 मई से शुरू हुई है, जो अगले पांच दिनों तक चलेगी। 4 जून को इस सीरीज का आखिरी दिन है। इस गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज में आरबीआई ने इसका इश्यू प्राइस 4889 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर 50 रुपए का छूट भी मिलता है।

Gold Investment: सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

Gold Hallmarking: 15 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम
15 जून से सोने की खरीदारी में होने वाले हॉलमार्किंग की अनिवर्यता को तत्काल टाल दिया गया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इस फैसले को 1 जून क बजाए 15 जून से लागू करन का फैसला किया गया है। यानी अब 15 जून से गोल्ड की हॉलमार्किंग अनिवार्य की जाएगी। आपको बता दें कि सोने-चांदी की ज्लैवरी की शुद्धता की प्रमाणिकता हॉलमार्किंग से नापी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications