वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी में बड़ी बढ़ोतरी,जानिए आज सर्राफा में भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमत में जहां 390 रुपए की बढ़ोतरी हुई तो चांदी की कीमत 800 रुपए ऊपर चढ़ गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं के भाव चढ़ गए। सोमवार को सोने का भाव 390 रुपए चढ़कर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 800 रुपए की बढ़ोतरी हुई और चांदी की कीमत 37360 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 24,700 रुपए पर स्थिर रहा।अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1226.66 डॉलर रहा।
साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 602 रुपए गिरकर 35,749 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications