Gold Price Todays: खुशखबरी, जनवरी से अब तक 4000 गिर चुका है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

Gold Price Todays: खुशखबरी, जनवरी से अब तक 4000 गिर चुका है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Price Todays. सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना पिछले कई दिनों से गिर रहा है। पिछले हफ्ते भी सोने की कीमत में भी गिरावट आई। हालांकि सोमवार को कीमत में सुधार देखने को मिला। सोने की कीमत में मामूली तेज आई, हालांकि जनवरी से लेकर अब तक सोना 4000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगर आप भी सोने की खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं तो जानें गोल्ड की ताजा रेट....

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली सुधार के साथ ट्रेंड कर रहा है। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 123 रुपए की तेजी के साथ 46,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 4000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

4000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से मंदी देखने को मिली है। सोना लगातार सस्ता हो रहा है। अगर सिर्फ जनवरी से अब तक सोने की कीमत पर गौर करें तो सोने की कीमत 4000 रुपए तक गिर चुकी है। वहीं सिर्फ बीते हफ्ते सोने की कामत 1100 रुपए से अधिक गिर चुकी है। सोना जहां पिछले हफ्ते 2.3 फीसदी कर गिर गया तो वहीं साल 2021 में सोने की कीमत में 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

 सोना खरीदने का सही मौका

सोना खरीदने का सही मौका

बाजार जानकारों की माने तो ये सोना खरीदने का सही मौका है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम गिरने लगे हैं। कीमत में आई गिरावटों के कारण जबरदस्त खरीदारी हो सकती है। सोने के गिरते दाम ग्राहकों को यह आकर्षित कर रहे हैं।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में 445 रुपए की तेजी आई। वहीं 23 कैरेट के शुद्धता वाले सोने का दाम 46360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरट वाले सोने का भाव 42636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 18 कैरेट वाला सोना 34910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 बीते हफ्ते कैसा था सोने का हाल

बीते हफ्ते कैसा था सोने का हाल

बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 15 फरवरी, सोमवार को सोने की कीमत 47281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47407 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 17 फरवरी, बुधवार को सोना गिरकर 46644 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो गुरुवार को सोने की कीमत और गिरकर 46439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 19 फरवरी को सोने की कीमत 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

10000 रुपए से अधिक गिर चुके हैं दाम

अगर सोने के दामों का आंकलन करें तो बीते छह महीने में सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के वायदा भाव में 10000 रुपए से अधिक क गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 क पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+