Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में 10000 रु नीचे लुढ़का सोना, चेक करें आज का भाव
Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में 10000 रु नीचे लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज के सोने-चांदी का रेट
नई दिल्ली, Gold Rate Today. त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। दुर्गापूजा, दिवाली जैस त्योहार आने वाले हैं। त्योहारों में लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, लेकिन सोना अब भी अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है। यानी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का।

सोने की कीमत
भारतीय सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो फ्यूचर मार्केट में सोना 46543 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का फ्यूचर रेट 60530 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। भले ही सोना अभी गिर रहा हो, लेकिन बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमतों में तेजी से बाउंस बैंक आएगा और सोना 1750 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच जाएगा।

10000 रुपए सस्ता सोना
अगर सोने की कीमत की तुलना पिछले साल अगस्त से करें तो सोना 10000 रुपए सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। वहीं आज सोने की कीमत 46543 रुपए पर हैं। यानी आपको पास अभी मौका है सस्ता सोना खरीदने का। हालांकि ये गिरावट अस्थाई है। आने वाले दिनों में सोना अच्छा उछाल दिखाने वाला है। बाजार जानकारों की माने तो लॉग टर्म में सोने की कीमत 58000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकती है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की रेट पर नजर डाले तो 4 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42678 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34944 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 60611 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।












Click it and Unblock the Notifications