Gold Price Today: वेडिंग सीजन में चमकने लगा सोना, चांदी के भी चढ़े भाव, जाने आज क्या हैं 24 Kt सोने का रेट?

Gold price today शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वेडिंग सीजन में सोने की मांग में तेजी आ जाती है। सोने की कीमत पर मांग का असर दिखने लगा है। सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से सोना लगातार बढ़ने लगा है। वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी के भावों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर सोने की वायदा कीमत 130 रुपए तक गिरकर 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 161 रुपए गिरकर 61798 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Price Today: Gold-silver Shine in Wedding season, Know 24 Karat Gold Rate in India

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो हाजिर सोना 34.44 डॉलर की तेजी से बढ़कर 1708.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी की हाजिर भाव 0.53 डॉलर की तेजी के साथ 21.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं अगर सोने के हाजिर भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से है।

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51514 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • चांदी की कीमत 61550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+