Gold Rate: महीने निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी धड़ाम, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का भाव
Gold Rate: महीने निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी धड़ाम, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली, 13 सितंबर। सोने-चांदी की कीमत में उठापटक का दौर जारी है। अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज इस महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत इस महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि सोमवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, लेकिन फिर भी सोना सितंबर महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत में सोमवार को फिर से मामूली तेजी देखने को मिली है। हालांकि सोने की कीमत सोमवार सोना महीने क निचले स्तर पर पहुंच गया। MCX पर सोने की कीमत 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 46860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 63345 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का दाम
सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 47063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला तो 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35297 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 63056 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है।राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 50340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो चेन्नई में 48390 रुपए प्रति 10 ग्राम , मुंबई में 47070 रुपए प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में सोने की कीमत 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

10000 रुपए तक सस्ता सोना
सोने की कीमत में सितंबर महीने में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई। सोना 2.1 फीसदी तक गिर गया। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में सोना जहां पिछले साल अगस्त में 56264 रुपए क उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं इस साल करीब 10 हजार रुप तक सस्ता हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications