Gold Rate: दिवाली से एक दिन पहले सोना धड़ाम, 13127 रुपए गिरे चांदी के दाम, जानें गोल्ड का भाव
Gold Rate: दिवाली से एक दिन पहले सोना धड़ाम, 13127 रुपए गिरे चांदी के दाम, जानें गोल्ड का भाव
नई दिल्ली। दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम आज फिर से गिर गए। छोटी दिवाली के दिन सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8742 रुपए सस्ता बिक रहा है। वहीं आज चांदी की कीमत गिरकर 62881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोना हुआ सस्ता
आज मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोन की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 0.93 फीसदी गिर गया. 3 नवंबर को दिवाली से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमत 448 रुपए गिरकर 47513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। चांदी की कीमत 0.04 फीसदी नीचे लुढ़क गई। इस गिरावट के साथ ही चांदी के दाम 63200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

पिछले साल के मुकाबले 3000 रुपए सस्ता सोना
अगर सोने की आज की कीमत की तुलना पिछले साल दिवाली पर सोने क दाम से करें तो सोना 3000 रुपए सस्ता बिक रहा है। साल 2020 दिवाली पर सोना 50625 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका है। वहीं आज सोना 47513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी एक साल में सोना 3000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

8742 रुपए सस्ता सोना
वहीं अगर सोने की आज की कीमत की तुलना उसस ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोने की कीमत 8742 रुप तक गिर चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं आज सोना 47512 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सोने की कीमत में 8742 रुपए की गिरावट आ चुकी है, जबकि चांदी आज 13127 रुपए गिर गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47512 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47322 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43521रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरट वाले सोने की कीमत 35634 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 62881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications