Gold Rate: वेडिंग सीजन में सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
नई दिल्ली, 18 नवंबर। शादियों की सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वेडिंग सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग के बीच पिछले दो दिनों से सोन की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुरुवार को सोने के दाम में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

आज सोने की कीमत
गुरुवार को MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.13 फीसदी गिरकर 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी 2022 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.14 फीसदी गिरकर 49439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 121 रुपए टूटकर 65,147 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 18 नवंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45085 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36914 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 270 रुपर गिरकर चांदी की कीमत 66283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आसमान छूएगा सोना
बाजार जानकारों की मान तो सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है, क्योंकि सोना फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। सोने की कीमत में अब तेजी आने वाली है। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक साल में सोना 60000 रुपए पर पहुंच सकता है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने की कीमत में तेजी बरकरार रहेगी। अगर सोने की कीमत के पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में तेजी आने क बाद वो 2 से 4 साल तक रहती है। इसी तरह का साल 2000 से 2004 में देखने को मिला था,। इसी के आधार पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस साल भी 2022-23 तक सोने की कीमत में चमक रहेगी।
2.4 लाख में बिका BSNL का VIP नंबर, नंबर देखकर कहेंगे वाह जी वाह












Click it and Unblock the Notifications