Gold Rate: 6000 रु सस्ता बिक रहा है सोना, कीमत 3 महीने के निचले स्तर पर, ज्वैलरी बनवाने का गुड टाइम

Gold Rate: 6000 रु सस्ता बिक रहा है सोना, कीमत 3 महीने के निचले स्तर पर, ज्वैलरी बनवाने का गुड टाइम

नई दिल्ली, 18 मई। अगर आप भी सोने की ज्वैलरी बनवाने का इंतजार कर रहे हैं तो अब समय आ गया है। सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अगर गोल्ड ज्लैवरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो देरी न करें। ये सोना खरीदने का बेहतर समय है। दरअसल सोना तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में बुधवार को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

तीन महीने के निचले स्चर पर सोना

तीन महीने के निचले स्चर पर सोना


सोने की कीमत पर नजर डालें तो मार्च 2022 के शुरुआत में सोने की कीमत 55 हजार रुपए के करीब पहुंच गई थी। वहीं अब सोना फिर से 50 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उन लोगों को मिल सकता है, जो लंबे वक्त से सोने की कीमत में गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं। ज्वैलर्स की माने तो आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ेंगे। ऐसे में ये अच्छा मौका है ज्वैलरी बनवाने का। वेडिंग सीजन में सोने के दाम में आई गिरावट लोगों को खूब लुभा रहा है।

 MCX पर सोने का रेट

MCX पर सोने का रेट

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर अगर 18 मई की कीमतों पर नजर डालें तो बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49889 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं सुबह एक्‍सचेंज पर सोने का रेट 50120 रुपए पर खुला, लेकिन बाजार के चढ़ने के साथ ही कीमत गिरने लगी। बिकवाली हावी होने के कारण सोने की कीमत में 0.57 फीसदी की गिरावट दिखने लगी और सोना 50 हजार से नीचे आ गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के गोल्ड का आज का रेट

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के गोल्ड का आज का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को सोना के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट शुद्ध सोना 296 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50297 रुपये के रेट से खुला।

सोने की शुद्धता दाम प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट

50297
23 कैरेट 50096
22 कैरेट 46072
18 कैरेट 37723
 5829 रुपए सस्ता हुआ सोना

5829 रुपए सस्ता हुआ सोना

अगर सोने की कीमत की तुलना करें तो अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी तेजी रही। हालांकि इसके बाद से सोने के भाव लगातार गिर रहे हैं। सोने की कीमत अपने अपने ऑल टाइम हाई 56264 रुपए से 5829 रुपए सस्ती बिक रही है। वहीं अगर चांदी की कीमत की तुलना करें तो इसकी कीमत दो साल पहले के अपने उच्चतम भाव से 15039 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

 कैसे पहचाने शुद्ध सोना

कैसे पहचाने शुद्ध सोना

आपको बता दें कि 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध सोना होता है। इसमें 99.99 फीसदी शुद्धता होती है। इसमें सोने के साथ किसी अन्य धातुओं को नहीं मिलाय़ा जाता है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना सबसे महंगा होता है। हालांकि 24 कैरेट वाले सोने की ज्लैवरी नहीं बनाई जाती हैं, क्योंकि ये बहुत लचीला होता है, जिसके कारण ज्लैवरी टिक नहीं पाती है। 24 कैरेट गोल्‍ड का इस्‍तेमाल सिक्‍कों और बार बनाने के लिए होता है।

 जैलवर्स को इंतजार

जैलवर्स को इंतजार

सोने की कीमत में आई इस गिरावट से ज्वैलर्स बेहद खुश है। कोरोना के कारण इस सेक्टर पर पहले से ही बहुत मंदी है। ऐसे में ऊंची कीमत के कारण लोग सोना खरीदने में हिचकते हैं, लेकिन कीमत में आई गिरावट से ज्वैलर्स को उम्मीद है कि लोग फिर से ज्लैवरी खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे।

निवेश का अच्छा मौका

निवेश का अच्छा मौका


बाजार जानकारों की माने तो ये सोने की खरीदारी के साथ इन्वेस्टमेंट का अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आने की उम्ंमीद है। ऐसे में सोने में अभी किया गया निवेश बाद में मुनाफा देगा। वहीं वेडिंग सीजन के बीच सोने की कम हुई कीमत लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

कपड़े पहनना नहीं था पसंद तो महिला ने पूरी बॉडी पर बनवा लिया टैटू, अब लाखों में कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+